झांसी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत 50 हजार से 15 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से तथा महिला उद्यमियों को आटा, मसाला चक्की एवं टेलरिंग शॉप के लिए 20 हजार का ऋ ण की सुविधा की गई है। जिसमें 10 हजार का अनुदान तथा 10 हजार ब्याज मुक्त 02 मशीन टूल्स आदि एवं आटा मसाला चक्की दी जायेगी
उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में दुकान का निर्माण के लिए 78 हजार का तथा लॉउंड्री एवं ड्राईक्लीनिंग एक से 2.16 लाख एवं बैंकिंग करेसपोंडेंट योजना के तहत 01 लाख का ऋण अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों तथा महिलाओं एवं पुरूषों को निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।
बताया कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए 30 जून तय की गई थी। लेकिन पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्र प्राप्त न हो पाने के कारण 10 अगस्त की गई है।