फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

मूल रूप से टहरौली निवासी मनीराम का पुत्र अवधेश (45) थाना प्रेमनगर इलाके में खातीबाबा मंदिर के पीछे किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। मजदूरी कर वो अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले काफी समय से उसे नियमित रूप से मजदूरी नहीं मिल पा रही थी, जिससे वो तनाव में रहने लगा था। बुधवार की रात को वह परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था। मध्य रात्रि में वो परिवार को छत पर सोता छोड़ नीचे चला आया और कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें