झांसी। जिला कबड्डी संघ एवं जिला ओलंपिक संघ द्वारा लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में मूलचंद्र सिकोरिया मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में घुसगुवां (चिरगांव) की टीम ने सैंयर को 36-17 से हराकर फाइनल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रभात सक्सेना ने की।
प्रतियोगिता में झांसी फिजिकल एजुकेशन बरुआसागर, सिमरधा राउलकिंग, मऊरानीपुर, वारवई, घुसगुवां, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, सैंयर एपीआई इंटर कॉलेज, एसपीआई इंटर कॉलेज झांसी, शिक्षक स्कूल कोछाभांवर, एपीएस इंटर कॉलेज, एसआईसी इंटर कॉलेज सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आर्मी ग्राउंड झांसी एवं फिजिकल एजुकेशनल टीमों के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी ग्राउंड झांसी की टीम 21-20 से विजयी रही। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला घुसगुवां और सैंयर की टीम के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंत में घुसगुवां की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता। मैच के दौरान प्रेम सिंह यादव, रविंद्र पचौरी, बद्री प्रसाद सेन, ज्ञानसिंह कुशवाहा, शिशुपाल सिंह, राधेश्याम यादव, जिनेंद्र कुमार, रवि यादव, संतोष कुमार, अशोक सिंह व प्रेम सिंह आनंद निर्णायक की भूमिका में रहे। इस मौके पर इलाहाबाद बोर्ड के रामदास, संतोष गुप, गजानन खनवलकर, चुन्नीलाल अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, देवी सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन संजय त्रिपाठी व प्राचार्य अरविंद ओझा ने किया। राम सिंह सिकोरिया ने आभार व्यक्त किया।