फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले ही बिगड़ने लगी है झांसी की आबोहवा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिवाली से पहली ही झांसी की आबोहवा बिगड़ने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 पहुंच गया है, जो कि सेहत के लिए ठीक नहीं है। आगे के दिनों में आतिशबाजी होने के चलते एक्यूआई और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वैसे तो सामान्य तौर पर भी वातावरण में वायु प्रदूषण की दिक्कत बनी रहती है, जो दिवाली में कई गुना बढ़ जाती है। वायु प्रदूषण वैसे तो हर किसी की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है, लेकिन इसका खतरा बुजुर्गों, अस्थमा और दिल के मरीजों के लिए और भी ज्यादा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 का 60 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए। झांसी में पीएम 10 सौ से सवा सौ के बीच में रहता था, लेकिन दिवाली के पहले ही इसमें बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार को ये 160 तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में बम, पटाखे, अनार, रॉकेट, फुलझड़ी आदि आतिशबाजी छुड़ाने के चलते इसका ग्राफ तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन

प्रदूषण से ये हो सकती दिक्कत
- सांस लेने में तकलीफ
- आंखों में खुजली, जलन
- बुजुर्गों को खांसी, खराश
- ह्रदय संबंधी परेशानी
ये है मानक
एक्यूआई संख्या
0-50 बेहतर
51-100 संतोषजनक
101-200 सामान्य
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें