बुंदेलखंड में कोरोना की तीसरी लहर ने अब अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। एक और जहां संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है वहीं दूसरी ओर ये मे डिकल स्टाफ को भी प्रभावित कर रही है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों के कोरोना की चपेट में आने के बाद एक सप्ताह के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। बताया गया कि सबसे ज्यादा गायनी विभाग की डॉक्टर कोविड पॉजिटिव हुई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सर्जरी, मेडिसिन समेत अन्य विभागों के 50 फीसदी डॉक्टरों को भी कोरोना हो गया है। ऐसे में मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर कम पड़ गए थे। ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखते हुए शनिवार तक के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है।
कोरोना की तीसरी लहर का असर अब बुंदेलखंड पर दिखने लगा है। झांसी और ललितपुर की बात की जाए तो पिछले तीन दिन के भीतर एक माह की बच्ची समेत तीन की मौत हो चुकी है। रविवार को झांसी में 320 और ललितपुर 111 संक्रमित मिले। दोनों जिलों की अगर बात की जाए तो एक्टिव मरीजों की संख्या झांसी में 2267 और ललितपुर में 497 हो गई है।