अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में रहे झांसी के सीएमओ डॉ. जीके निगम का शासन ने तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद से डॉ. अनिल कुमार को तैनाती दी गई है। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सीएमओ डॉ. जीके निगम काफी विवादों में रहे।
विज्ञापन
भाजपा के विधायकों ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। लगातार उनकी शिकायतें शासन से की जा रही थीं। कुछ दिन पहले भी एक विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सीएमओ को हटाने की मांग की थी। अब शासन ने सीएमओ डॉ. निगम को हटा दिया है।
उन्हें ललितपुर जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है। जबकि गाजियाबाद जिला अस्पताल में तैनात रहे वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल कुमार को झांसी का नया सीएमओ बनाया गया है।