सीपरी बाजार थाना इलाके में प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में ठहरे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाहर दतिया गेट निवासी युवक फैजल उर्फ फैजूू (23) बुधवार की सुबह तकरीबन दस बजे अपनी प्रेमिका के साथ सीपरी बाजार में स्थित होटल एंब्रोसिया पहुंचा था। इसी बीच तकरीबन दो बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। इस पर प्रेमिका कमरे से बाहर निकल आई। बाहर आते ही प्रेमिका को कमरे के भीतर से आहट आई, इस पर वह दोबारा कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलने पर फैजल पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। युवक ने प्रेमिका के दुपट्टे को फंदा बनाया था। जानकारी लगने पर होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।