फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीसीए-ए को चार विकेट से हराकर जेडीसीए-सी ने जीता क्रिकेट मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को रेलवे डीसीए मैदान पर जेडीसीए द्वारा स्वर्गीय डीपी तिवारी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ किया गया। जिसमें पहला मुकाबला जेडीसीए-ए और जेडीसीए-सी के बीच हुआ। जिसमें जेडीसीए-सी ने चार विकेट से मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जेडीसीए-ए ने टॉॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का निर्णय लिया। निर्धारित 45 ओवरों के मैच में जेडीसीए-ए ने 212 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें ओपनर बल्लेबाज और टीम के कप्तान निखिल गांगिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नौ चौकों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज राज श्रीवास्तव ने 45, मोहम्मद अनस ने 22, योगेंद्र कबूतरा ने 17, प्रमोधन गुप्ता ने 14 और वंश दीक्षित ने 13 रनों का योगदान दिया। जेडीसीए-सी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रूपेश चतुर्वेदी ने चार व अंकित प्रजापति ने तीन, सीताराम दास व युवराज परमार ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-सी टीम के ओपनर बल्लेबाज रितुराज ने 54 व तरुण समाधिया ने 46 रन के साथ 134 रनों की साझेदारी से टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज भास्कर ने 37, अक्षत साहू ने 19 व ऋषभ कुशवाहा ने 19 रनों का योगदान देते हुए टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। जेडीसीए-ए टीम की ओर से हर्ष सिंह ने चार, विवेक व अभिषेक वर्मा ने दो एवं तौफीक खान, असीम त्रिपाठी व अनुज ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

मैच के दौरान विभु श्रीवास्तव, पीयूष नामदेव निर्णायक की भूमिका में रहे। बृजेंद्र सिंह स्कोरर व अलीम बेग मैच ऑब्जर्वर रहे। इस मौके पर जेडीसीए अध्यक्ष अरविंद कपूर, प्रसून तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, सचिव अजय मिश्रा, विवेक खत्री, संजय साहनी, प्रशांत सिंह, रवि शंकर चौबे, संजय यादव, रितेश शर्मा, रविंद्र पाल, अब्दुल रहूफ, इंदरजीत सिंह, विनोद गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें