फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिकेत के शानदार शतक से जेडीसीए-बी ने जीता क्रिकेट मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को रेलवे डीसीए मैदान पर जेडीसीए द्वारा आयोजित स्वर्गीय डीपी तिवारी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट ट्रॉफी में जेडीसीए-बी के बल्लेबाज अनिकेत के शानदार शतक के बदौलत जेडीसीए-सी को पराजित कर क्रिकेट मुकाबला जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्धारित 45 ओवरों के मैच में जेडीसीए-सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए। जिसमें रितुराज ने 57, अमित रायकवार ने 67, रिषभ कुशवाहा ने 38 रनों का योगदान दिया। जेडीसीए-बी की ओर से उत्कर्ष राजपूत ने तीन, वेदांत विश्वकर्मा ने दो एवं यशराज चौहान, शहलेमन हसन व कृष्णा ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-बी के ओपनर बल्लेबाज कृतार्थ राय ने नौ व अस्मित सिंह नौ रन बनाकर आउट हो गए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे अनिकेत यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 129 गेंदों पर 18 चौके लगाते हुए 127 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। जेडीसीए-सी की ओर से अनिकेत ने पांच व शुभ यादव ने एक विकेट लिया।
मैच के दौरान विभु श्रीवास्तव व पीयूष नामदेव अंपायर की भूमिका में रहे। बृजेंद्र सिंह स्कोरर व जेडीसीए निदेशक विवेक खत्री ऑब्जर्वर रहे। इस मौके पर जेडीसीए अध्यक्ष अरविंद कपूर, सचिव अजय मिश्रा, सोम तिवारी, पीके भटनागर, संजय साहनी, विवेक खत्री, सक्षम मिश्रा, रविशंकर, रितेश शर्मा, संजय यादव, राजीव मल्होत्रा, सदाशिव टंडन, प्रतीक, विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें