फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना पर जेडीए खर्च करेगा तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) करारी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासीय योजना की आंतरिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर तीन करोड़ खर्च करेगा। इस रकम से कॉलोनी के भीतर की सड़क, पानी, बिजली जैसी अन्य व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी। यह रकम अवस्थापना निधि से खर्च होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अंतिम मंजूरी के लिए इसे अवस्थापना निधि बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जेडीए को इस योजना के अंतर्गत महानगर में कुल 756 आवास बनाने हैं। इसके पहले फेज में जेडीए करारी में 400 आवास बनवा रहा है। सरकार प्रत्येक लाभार्थी को 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही जबकि आवंटन से पहले दो लाख रुपये आवंटियों को जमा करना होगा। इस तरह कुल साढ़े चार लाख रुपये में बेघरों को यह आवास मिल सकेंगे। जेडीए को अगले दो माह के भीतर यह काम पूरा करना है।
302 करोड़ की दूसरी किश्त भी जारी होने वाली है। वहीं, कॉलोनी के भीतर आंतरिक विकास को लेकर तस्वीर साफ नहीं थी। सरकार ने सिर्फ आवासों की संख्या के आधार पर ही बजट जारी कर दिया। इसमें अन्य कार्यों के लिए बजट का प्रावधान नहीं था, लेकिन अब यह काम जेडीए अवस्थापना विकास निधि से कराने जा रहा है। उसने यहां पर आंतरिक विकास के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव किया है। इसकी मदद से जलापूर्ति समेत अन्य सहूलियतें यहां मुहैया कराई जाएंगी। जेडीए वीसी सर्वेश दीक्षित के मुताबिक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंजूरी के लिए प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखा जाएगा। उसकी मंजूरी मिलते ही यह कार्य कराए जाएंगे। उनका कहना है कि बोर्ड बैठक इसी माह होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें