फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी के लिए इमरोज और पिंकी का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गाजियाबाद में आयोजित सीनियर प्रदेशीय महिला मुक्केबाजी ट्रायल में झांसी की महिला मुक्केबाज इमरोज खान और रिंकी किशोर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार में आयोजित होने वाली 5वीं राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में प्रदेश की टीम के चयन के लिए गाजियाबाद में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रत्येक जिले की महिला मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 12 महिला महिला मुक्केबाजों का चयन किया गया है। जिसमें झांसी की दो महिला मुक्केबाजों को शामिल किया गया है। जिसमें रिंकी किशोर ने 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में व इमरोज खान ने 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में जगह बनाई है। राष्ट्रीय टीम में चयन होने के पर जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष रोहित पांडेय, निसार खान, आनंद कुमार, अब्दुल समद, प्रेम नारायण आकिब, राकेश प्रजापति ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें