फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट का अवैध कारोबार पकड़ा, साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक बार फिर रेल टिकट का अवैध कारोबार पकड़ा गया है। दतिया जिले के सेवड़ा कस्बे से साइबर कैफे के संचालक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 15 टिकट बरामद की गईं हैं। आरपीएफ अफसरों का कहना है कि कैफे संचालक एक रेलवे एजेंट की आईडी की आड़ में 66 पर्सनल यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाकर अधिक मूल्य में बेच रहा था।
विज्ञापन

झांसी में पहले भी कई साइबर कैफे पर रेल टिकट बनाने का खेल पकड़ा जा चुका है। इस बार शिकायत प्रयागराज आरपीएफ के आईजी रविंद्र वर्मा तक पहुंची थी। उन्हें शिकायत मिली थी कि दतिया जिले के सेवड़ा कस्बे में एक साइबर कैफे से लोगों की पर्सनल आईडी बनाकर उसके माध्यम से एक रेलवे एजेंट अधिक मूल्य पर टिकटों की बिक्री कर रहा है। इस पर उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को सेवड़ा कस्बे के ‘आकाश ऑनलाइन एंड फोटो कापी’ पर छापा मारा। कैफे में बैठे संचालक विश्वजीत साहू को परिचय देकर काउंटर की जांच की। जांच में उसके पास से लंबी दूरी की आगामी यात्रा के 15 टिकट बरामद किए गए। कंप्यूटरों की जांच में उसके पास से 66 पर्सनल यूजर आईडी मिले जिनसे वह ई- टिकट बनाकर महंगे दामों पर टिकटों को बेचा करता था। कंप्यूटरों को सीज कर उसकी जांच की जा रही है। इसमें हजारों रुपये के आगामी यात्रा के सैकड़ों टिकटों के मिलने की संभावना है।
सेवड़ा स्थित ‘आकाश ऑनलाइन एंड फोटो कापी’ जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया। यह जनसेवा केंद्र की आड़ में अपने पास आए ग्राहकों के नाम, ई- मेल आई और मोबाइल नंबर से उनकी पर्सनल यूजर आईडी पर टिकटें बनाकर बनाकर अधिक कीमत पर बेचता था। - एसएन पाटीदार, आरपीएफ इंस्पेक्टर, क्राइम ब्रांच झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें