फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में 151 मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एसके अकादमी ऑफ आर्ट सोसायटी द्वारा बुंदेलखंड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में 151 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, प्राचार्य बाबूलाल तिवारी, दिनेश वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संदीप सरावगी ने कहा कि बच्चों की हौसला अफजाई के साथ ही उन बच्चों को सलाम करता हूं जिन्होंने अपने कलाकृति और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे आयोजनों से उनका मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में राहुल रिछारिया ने कार्यक्रम की सराहना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरविंद वशिष्ठ ने बच्चों को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मनोज रेजा, धर्मेंद्र खटीक, विजय पहारिया, विकास पिपरैया, दिलीप अहिरवार, साकेत गुप्ता, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा, शुभम गुप्ता, लखन गौतम, दिलीप अहिरवार, अमित पांडेय, रिषभ झा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. जितेंद्र तिवारी ने व आभार समीर खान ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें