झांसी। हिंदी दिवस पर सोमवार को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम हुए। मां सरस्वती की आराधना की गई। हिंदी सप्ताह के शुभारंभ हुए। प्रतियोगिताएं हुईं और हिंदी के शत प्रतिशत उपयोग करने का लोगों ने संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र को जोड़ती है। यह विश्व की सबसे महत्वपूर्ण भाषा है। सभी को इस पर गर्व करना चाहिए।
केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान में हिंदी सप्ताह के शुभारंभ पर पत्र लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें संस्थान निदेशक डॉ. आरके तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी अभिव्यक्ति की सरल भाषा है। हम सभी को अपना प्रशासनिक कार्य शत प्रतिशत हिंदी में करना है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, डॉ. सीके वाजपेयी, डॉ. इंद्र देव उपस्थित रहे। ग्रासलैंड में निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर डॉ. आरवी कुमार, सुनील तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, नीरज दुबे आदि मौजूद रहे। छावनी परिषद कार्यालय में हिंदी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह के संदेश को सुनाया गया। नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रभारी बीएसए - नगर शिक्षाधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा, एसआरजी चौधरी धमेंद्र सिंह ने, नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा समन्वयक विशाल सिंह, लेखाकार अजय गोस्वामी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने, कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, नीता अग्रवाल, मनीराम कुशवाहा ने, एमएस राजपूत इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सियाराम शरण चतुर्वेदी, सलीम खान, आरवी पाल, ठाकुर उदय सिंह राजपूत, ऋषभ सिंह ने, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के रवीश त्रिपाठी, महेश पांडेय, दिनेश गुरुदेव, आरके दोहरे ने, सामाजिक संस्था उजाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन शिवहरे, जानकी शरण वर्मा, मनमोहन मनु ने हिंदी की महत्ता पर विचार प्रकट किए।
ऑनलाइन हुई भाषण कविता प्रतियोगिता
कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट की ओर से हिंदी दिवस पर ऑनलाइन भाषण कविता प्रतियोगिता हुई। इसमें महिला प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा हमारा अभियान पर अपने विचार प्रकट किए। ज्योति साहू, राखी अमलानी, श्रृति चढ्ढा, रूपाली गुप्ता, मीनाक्षी पटेल, मुग्धा राय, सीमा राय, अंचला पटेल ने काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। अध्यक्षता वैशाली पुंशी ने की और महामंत्री नीलम नारवानी ने आभार जताया।
hindi day