फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार नए मरीज मिले, दो मध्य प्रदेश के

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के चार नए मरीज मिले, दो मध्य प्रदेश के
विज्ञापन

झांसी। झांसी में डेंगू का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के चार नए मरीज सामने आए हैं। इसमें दो मरीज मध्य प्रदेश के भी है। अब झांसी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 48 पहुंच गई है। इसमें से गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बारिश के मौसम में डेंगू का हमला तेज हो गया है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। अब मलेरिया विभाग की टीमों ने भी क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान संदिग्धों के सैंपल लेकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में भेजने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को सैंपलों की जांच के दौरान डेंगू के चार नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से दो मरीज शहर के रहने वाले हैं। जबकि, एक-एक मरीज मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और निवाड़ी का रहने वाला है। अब झांसी में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर के 48 पहुंच गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले दो गुने से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल मिले मरीज
वर्ष डेंगू रोगी
2018 288
2019 63
2020 22
ये हैं डेंगू के संवेदनशील क्षेत्र
महानगर में डेंगू के संवेदनशील क्षेत्र सात हैं। इसमें शिवाजी नगर, तालपुरा, खुशीपुरा, हसारी, आवास विकास, महाराणा प्रताप नगर और डड़ियापुरा शामिल हैं। इसी साल नगरा और नई बस्ती का नाम संवेदनशील इलाकों की सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें