फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पत्नी की हत्या कर एसएसपी के सामने किया सरेंडर, लहूलुहान शव को कमरे में बंद कर बाहर से लगाया ताला

Thu, 09 Sep 2021 07:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शक होने पर मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर रक्तरंजित अवस्था में मां पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी थाना कोतवाली इलाके के दतिया गेट बाहर मोहल्ला पटला निवासी भवानी परिहार ने गुरुवार को घर में पत्नी सिया (45) की सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वो कमरे का बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


शक होने पर मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर रक्तरंजित अवस्था में मां पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस दौरान मृतका का हत्यारोपी पति सिया एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। यहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसे गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस अपने साथ थाने ले आई। परिजनों ने बताया कि मृतक ऑटो ड्राइवर है। ऑटो एक कंपनी से उसने फाइनेंस कराया था। 
विज्ञापन


किस्तें अदा न कर पाने की वजह से कंपनी ने ऑटो उससे वापस ले लिया था। इससे वो परेशान रहने लगा था और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच गुरुवार को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें उसने वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें