फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किसानों को कृषि यंत्रों और कस्टम हायरिंग सेंटर पर अनुदान दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जबकि 26 अगस्त से कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए बुकिंग शुरू होगी। योजना का लाभ प्रथम आवक - प्रथम पावक के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन

कोई भी कृषि यंत्र लेने पर कृषि यंत्र के मूल्य पर पचास प्रतिशत अनुदान और कस्टम हायरिंग सेंटर पर चालीस प्रतिशत अनुदान मिलेगा। कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की पात्रता ग्रामीण उद्यमी, कृषक उद्यमी, युवा उद्यमी, पंजीकृत किसान समिति, कृषि उत्पादक संघ (एपीओ) और पंजीकृत एनआरएलएम समूह रखते हैं। कस्टम हायरिंग सेंटर (हैरो कल्टीवेटर, मिनी राइस मिल, पावर टिलर, लेजर लैंड लेवलर, मल्टी क्राप थ्रेसर, पावर चैफ कटर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, डिस्क प्लाऊ, आयल मिल विथ फिल्टर प्रेस, रोटावेटर, स्ट्रारीपर, पैकिंग मशीन, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोडाउन, आलू खुदाई मशीन, डीजल पंपसेट आदि) पर अनुदान के लिए बुकिंग की जाएगी।
दस हजार रुपये तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों की जमानत राशि नहीं देनी होगी, जबकि दस हजार से अधिक और एक लाख रुपये तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर ढाई हजार रुपये की धनराशि, एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों और कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। प्री बुकिंग टोकन जनरेशन में किसान को मोबाइल नंबर दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

ऐसे होगी बुकिंग व टोकन जनरेशन
पारदर्शी किसान सेवा योजन पोर्टल पर यंत्र पर अनुदान के लिए टोकन निकालें, लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन प्री बुकिंग टोकन जनरेट किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त चालान के जरिये नजदीकी बैंक शाखा में जमानत राशि जाम करें। चालान रसीद पोर्टल पर अपलोड न करें, बल्कि यंत्र खरीदने के बाद पोर्टल पर बिल अपलोड करें।
किसानों को सशक्त बनाने के लिए यह बहुत अच्छी योजना है। इसलिए किसान अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए पंजीकरण निश्चित समयावधि में करा लें, ताकि कृषि यंत्र प्राप्त किया जा सके। - के के सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें