फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: घूसखोरी के तंत्र से परेशान हुए किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 03 Jul 2022 02:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मृतक के बेटे जियालाल ने आरोप लगाया कि उसके पिता रघुवीर अपने खेत की हदबंदी के लिए लगातार तहसील के चक्कर काट रहा थे। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी गए थे। हदबंदी के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक रिश्वत मांग रहे थे, जबकि उनके पास रिश्वत देने को पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पूंछ थाना इलाके के फतेहपुर स्टेट निवासी रघुवीर (68) नामक एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे जियालाल ने आरोप लगाया कि उसके पिता रघुवीर अपने खेत की हदबंदी के लिए लगातार तहसील के चक्कर काट रहा थे। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी गए थे। 
विज्ञापन


हदबंदी के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक रिश्वत मांग रहे थे, जबकि उनके पास रिश्वत देने को पैसे नहीं थे। आरोप है कि शनिवार को भी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने पैसों की मांग की थी। मना करने पर उन दोनों ने किसान से कहा था कि जाओ मर जाओ।

इसके बाद रघुवीर ने खेत पर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें