फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुरालवालों ने बहू के प्रेमी को धोखे से बुलाया और पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 80 फीसदी से ज्यादा झुलसा

Tue, 21 Sep 2021 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में शादी शुदा युवती के प्रेम में फंसे भोपाल के शख्स को युवती के ससुरालवालों ने धोखे से बुलाया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 80 फीसदी से ज्यादा जले शख्स को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेम प्रसंग के मामले में एक शख्स को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरविंद नाम के शख्स का ललितपुर की अर्चना अहिरवार से सात साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अरविंद की बुआ ललितपुर में रहती है उनके सामने अर्चना का घर है, यहां से उनकी दोस्ती हुई, बाद में दोनों में प्रेम हो गया। कुछ वर्ष पहले अर्चना की शादी उसके परिजनों ने झांसी के लक्ष्मी गेट के पास एक अहिरवार परिवार में कर दी। 

शादी के बाद भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। अरविंद भोपाल से झांसी आकर अर्चना से मिलता जुलता रहा। बाद में अर्चना के परिजनों को दोनों के संबंध के बारे जानकारी हो गई। इस पर दोनों को संबंध खत्म करने के लिए अर्चना के ससुरालवालों ने दबाव डाला, लेकिन दोनों ने बात नहीं मानी। 
विज्ञापन


सोमवार को अर्चना के ससुरालवालों ने अरविंद को भोपाल से यह कहकर झांसी बुलाया कि अर्चना जान देने पर उतारू है अपना सिर फोड़ रही है, तुम अपने साथ ले जाओ। इसपर अरविद बस द्वारा झांसी आ गया। 
विज्ञापन

अर्चना के ससुरालवाले अरविंद को बातचीत करने के बहाने आज सुबह पांच बजे लक्ष्मी गेट ले गए और वहां अरविंद के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें