फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोगों की मौत से झांसी से पंडोखर तक मचा कोहराम, नहीं मना दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव में ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत से झांसी से लेकर गांव पंडोखर तक कोहराम मच गया। गांव पंडोखर में हादसे की सूचना मिलने के बाद दशहरा नहीं मनाया गया। साथ ही गांव के घरों में शाम को चूल्हा नहीं जला। वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश शासन ने दुख प्रकट किया। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने मृतकों और घायलों को मुआवजा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

गांव पंडोखर से जवारे सिराने के लिए सभी लोग सुबह सात बजे निकल आए थे। कुछ लोग बाइक पर जा रहे थे। चिरगांव में डेढ़ बजे करीब हुए हादसे की खबर गांव में पहुंची तो हर घर में मातम छा गया। गांव से लोग चिरगांव और पोस्टमार्टम गृह की ओर दौड़ पड़े। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे कृष्ण कुमार ने बताया कि दशमी पर गांव में शाम को रावण दहन की तैयारी चल रही थी। दोपहर को खबर पहुंची तो सब लोग दौड़ पड़े। इसके साथ ही दशहरा पर्व नहीं मना।
उप्र और मप्र के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया। साथ ही अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य करने के साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर मृतकों के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

झांसी के भांडेर रोड पर दतिया के लोगों और बच्चों के निधन का समाचार मिला है। मौके पर भांडेर के एसपी और एसडीएम मोहम्मद इकबाल को भेजकर राहत और बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री से बात कर मृतकों और घायलों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री मप्र और विधायक दतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें