फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात साइकिल से सीपरी थाने पहुंचे डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार रविवार देर रात साइकिल से अकेले सीपरी थाने पहुंच गए। शुरुआत में तो पुलिस कर्मचारी उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन समझ में आने पर हड़कंप मच गया। डीआईजी ने थाने की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

सीपरी थाने पहुंचे डीआईजी ने थाना भवन, मैस व बैरकों का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर व क्रियाशील अपराधी रजिस्टर देखा। पंजीकृत अभियोगों की वर्तमान स्थिति के संबंध में संबंधित बीट प्रभारी से पूछताछ की। चौकी इंचार्जों को सक्रिय अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने तथा वांछितों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें