फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में हुई मारपीट में छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के राजगढ़ में बीते रोज पुरानी कार विक्रेताओं के बीच हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खैलार भेल निवासी दीपक झा का राजगढ़ में रुचि कार वॉश के नाम से सर्विस सेंटर है। जबकि, दूसरे पक्ष के खैलार निवासी अवनीश गोस्वामी बिजौली में ड्रीम कार वॉश के नाम से सर्विस सेंटर खोले हुए हैं। दोनों पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। रविवार दोपहर अवनीश अनिल के सेंटर पर गए हुए थे। बातचीत के दौरान विवाद हो गया था। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, सरिये व पत्थरों से हमला बोल दिया था। इसमें अवनीश गोस्वामी, उनके भाई विनय और साले आशीष घायल हो गए थे। पुलिस ने अवनीश की शिकायत पर दीपक झा, सत्यम यादव, अनिल झा, मिथुन, छोटा व अवध किशोर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें