फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keshav Prasad Maurya: प्रभारी मतदाता सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम, 2047 तक पीएम-सीएम के लिए वैकेंसी नहीं

Sun, 09 Apr 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

केशव मौर्य ने कहा, दिसंबर में निकाय चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद सपा ने खुद हाईकोर्ट में केस दायर कराया। फिर कहने लगे कि भाजपा आरक्षण विरोधी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल सभागार में प्रभारी मतदाता सम्मेलन में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए वैकेंसी नहीं है। मगर विपक्षी दल बड़े-बड़े दावे करेंगे, इससे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस का नारा है कुछ का साथ, कुछ का विकास। 

विज्ञापन


केशव ने कहा कि 15 सालों तक लगातार सपा, बसपा की सरकार ने शासन किया। मगर बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया। मगर नौ साल की मोदी और छह साल की योगी सरकार में बुंदेलखंड का 10 गुना रफ्तार से विकास हुआ है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में गरीब को उसका हक मिल रहा और प्रधानमंत्री दिल्ली से बटन दबाते हैं तो किसानों के खेत में पीएम सम्मान निधि का पैसा पहुंच जाता है। 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। 2017 से पहले सपा सरकार में गुंडई होती थी। जब से कमल खिला है, तब से गुंडे भागे-भागे फिर रहे हैं। 

छह साल पहले यूपी में बनते थे तमंचे, आज लड़ाकू विमान: सैनी
औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि सपा शासनकाल में कैराना में हर दूसरे, तीसरे घर पर लिखा होता था कि मेरा घर बिकाऊ। गुंडों के बल पर लोगों का पलायन किया जा रहा था। यूपी में छह साल पहले तमंचे बनते थे और आम जन के सीने पर चलते थे। 2017 में यूपी में योगी सरकार बनने के बाद तस्वीर बदली। आज यहां लड़ाकू विमान बन रहे हैं और उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


यादव राष्ट्रवादी, हिंदूवादी के साथ अब मोदीवादी भी: केशव मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सैफई परिवार वाले सोचते हैं कि यादव बिरादरी के लोग उनके बंधुवा हैं और उन्हें वोट देने के लिए विवश हैं। मगर ऐसा नहीं है। यादव जितना जातिवादी होता है, उससे ज्यादा राष्ट्रवादी और हिंदूवादी होता है। आजकल तो नरेंद्र मोदीवादी भी हो गया है। इसलिए पिछली बार जहां साइकिल चल गई थी। वहां इस बार यदुवंशी भाई साइकिल को पंक्चर कर देंगे। हमें किसी से बैर नहीं है। भाजपा सबको साथ लेकर चलना चाहती है। डिप्टी सीएम ने ये बातें रविवार को दीनदयाल सभागार में प्रभावी मतदाता सम्मेलन में कही।

पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देकर चुनाव हो रहे
केशव मौर्य ने कहा, दिसंबर में निकाय चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद सपा ने खुद हाईकोर्ट में केस दायर कराया। फिर कहने लगे कि भाजपा आरक्षण विरोधी है। मगर सरकार ने तभी कहा था कि पिछड़ों के आरक्षण के बिना चुनाव नहीं होगा। आज 27 फीसदी आरक्षण देकर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। सपा के पास कोई नीति है, न नेता, जिससे प्रदेश चल सके। ये दूध में नींबू डालने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें