फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की टीम ने देखा पीएम के कार्यक्रम स्थल का चप्पा-चप्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सोमवार को रक्षा मंत्रालय की टीम झांसी आई। टीम ने यहां आयोजन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को झांसी आएंगे। शाम पांच बजे उनका आगमन होगा और सात बजे तक वे यहां रहेंगे। इस दरम्यान वे किले में जाएंगे। इसके बाद किले की तलहटी में स्थित मैदान में होने वाले आयोजन में हिस्सा लेंगे। पीएम के दौरे के मद्देनजर सोमवार को रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में टीम झांसी पहुंची। किले में टीम ने उन सभी स्थानों को देखा जहां प्रधानमंत्री को जाना है। इसके अलावा क्राफ्ट मेला ग्राउंड का भी जायजा लिया तथा किले का मैदान भी देखा। जिन-जिन मार्गों से होकर प्रधानमंत्री के काफिले को गुजरना है, उन सभी जगहों की परख की। इस दरम्यान स्थानीय अधिकारियों से मंत्रणा कर कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी हासिल की। साथ ही सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें