झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांधीनगर में खेत की रखवाली करने गए एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने रंजिशन हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। गांधीनगर निवासी नीरज अहिरवार ने बताया कि उसका भाई परशुराम(23) रोज की तरह शुक्रवार रात में खेत में सोने गया था। सुबह परशुराम का शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए शव को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नीरज का कहना है परशुराम के शरीर पर चोटों के निशान हैं।