फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शोहदे से परेशान दो छात्राओं ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई

Sat, 26 Mar 2022 03:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यूपी के झांसी जिले में छेड़छाड़ से परेशान दो छात्राओं ने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में एक शोहदे की छेड़खानी से परेशान होकर दो छात्राओं ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक है। उधर इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी शिवहरी मीणा ने सदर बाजार इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया एवं उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


छात्राओं के परिजनों का कहना है कि दोनों छात्राओं को सिमराहा के मथुरा कॉलोनी निवासी राहुल वाल्मीकि रोजाना दोनों छात्राओं से छेड़खानी करता था। उन पर अश्लील फब्तियां कसता था। इससे दोनों छात्राएं काफी परेशान थीं। इन छात्राओं ने सदर बाजार थाने में भी शिकायत की लेकिन, पुलिस ने इनकी कोई सुनवाई नहीं की। 

इससे परेशान होकर छात्राओं ने शनिवार को जहर खा लिया। परिजनों ने जब उनको अचेत देखा तो घबरा उठे। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर एसएसपी शिवहरी मीना ने पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद सदर बाजार इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ जांच करने के भी आदेश दे दिए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें