फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन पर नहीं चढ़ाया तो चालक व सह चालक पर किया हमला

Wed, 02 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इंजन पर न चढ़ाने से गुस्साए एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के चालक व सह चालक पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बाद में दोनों को सागर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार की रात झांसी रेलवे स्टेशन से कनकोर एमटी स्पेशल मालगाड़ी को लेकर चालक डी के पटवा व सुरेश कुमार सागर के लिए रवाना हुए। मालगाड़ी जब बीना व सागर के मध्य दौड़ रही थी, इसी बीच सिगनल न होने के कारण गाड़ी एक स्थान पर खड़ी हो गई।

इसी दौरान एक व्यक्ति इंजन पर पहुंचा व चालक से साथ ले चलने को कहा। चालक द्वारा मना करने पर उक्त व्यक्ति पीछे एक खाली वैगन में जाकर बैठ गया। इसके बाद मालगाड़ी जब ईश्वर वारा व नरयावली के बीच खड़ी हुई थी, तभी उक्त व्यक्ति इंजन पर चढ़ा और चालक व सह चालक पर लकड़ी के गुटका से हमला कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। उक्त व्यक्ति ने चालक को इंजन से  नीचे फेंक दिया। इसके बाद इंजन का कांच भी तोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरी पटरी पर सामने से आ रही एक ट्रेन के चालक ने जब मालगाड़ी के इंजन के अंदर लाइट जलती नहीं देखी तो अप्रिय घटना जान गाड़ी को रोक कर मौके पर पहुंचे। उस समय मालगाड़ी के चालक व सह चालक लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों को सागर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें