फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

Mon, 29 May 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे के शुक्ल ने रविवार को पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया।
विज्ञापन

निरीक्षक आलोक सक्सेना को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक मोंठ के पद पर तैनाती दी गई। प्रभारी निरीक्षक मोंठ दीपक मिश्रा को नवाबाद भेजा गया। मऊरानीपुर के प्रभारी

निरीक्षक जयप्रकाश राम को सदर बाजार, प्रभारी निरीक्षक लहचूरा बंध लाल यादव को मऊरानीपुर, प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार राजेंद्र विक्रम सिंह को आईजीआरएस प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक नवाबाद देवेंद्र दुबे को कटेरा, प्रभारी निरीक्षक कटेरा राजेश कुमार को पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक गरौठा शिवसागर दीक्षित को अपराध शाखा, प्रभारी निरीक्षक टहरौली वीरेंद्र प्रताप सिंह को लहचूरा, प्रभारी निरीक्षक सीपरी बाजार जितेंद्र सिंह चंदेल को गरौठा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उप निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष रक्सा पद पर तैनाती दी गई। थाना प्रेमनगर से गंगासागर को थानाध्यक्ष सकरार, मोंठ के वरिष्ठ उप निरीक्षक संत प्रकाश को थानाध्यक्ष चिरगांव, चिरगांव थानाध्यक्ष कामता प्रसाद को थानाध्यक्ष टहरौली, एरच के वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण देव यादव को पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष रक्सा इमरान खान को थानाध्यक्ष समथर, थानाध्यक्ष समथर गगन गौड़ को थानाध्यक्ष सीपरी बाजार और पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी को थानाध्यक्ष एरच पद पर तैनाती दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें