गांव बड़राई में चोरों ने घर के सामने खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़राई निवासी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को उसने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। जब कुछ समय बाद रात को वह घर से बाहर आया तो बाइक वहां से गायब मिली। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।