सड़क हादसे थमने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल 2024 के मुकाबले इस साल अप्रैल में सड़क हादसों में 29.7 फीसदी की वृद्धि हुई है। इन हादसों में 25 लोगों ने जान गंवाई तो 49 घायल हुए। इन दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई, नशा प्रमुख कारण रहा।
सड़क सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है। ब्लैक स्पाॅट चिह्नित कर सुधार कार्य के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन हादसों में कमी के बजाय इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। इसके पीछे वाहनों का लापरवाही से संचालन, शराब के नशे में वाहन चलाने के साथ कई अन्य बातें सामने आई हैं।
सड़क हादसों का आंकड़ा
| माह |
हादसे |
मृत |
घायल |
| अप्रैल 2024 |
37 |
20 |
43 |
| अप्रैल 2025 |
48 |
25 |
49 |
सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को नसीहत भी दी जाती है कि वह नियमत: वाहन चलाएं। घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास है।
प्रभात पांडेय, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
-
मंडल में ललितपुर व जालौन में कम तो झांसी में ज्यादा हादसे
ललितपुर में अप्रैल 2024 में 34 तो इस साल अप्रैल में घटकर 30 हादसे रिकार्ड किए गए, जो कि पिछले वर्ष के अप्रैल की तुलना में 11.8 प्रतिशत कम है। इसी तरह जालौन में अप्रैल 2024 में हुए 35 हादसों के मुकाबले इस साल अप्रैल में 36 हादसे दर्ज किए गए। यह वृद्धि 2.9 प्रतिशत रही। ललितपुर में 15 के सापेक्ष 13 घायल तो 20 के सापेक्ष 25 की मौत हुई। वहीं, जालौन में 17 के सापेक्ष 16 घायल, तो मौतों का आंकड़ा 27-27 रहा।
.........
ब्लैक स्पॉट को लेकर मांगी रिपोर्ट
-डीएम मृदुल चौधरी ने ब्लैक स्पॉट के संबंध में पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग के अधीन 8 ब्लैक स्पॉट जिसमें इलाइट चौराहा, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, जेल चौराहा, जराय का मठ, आड़ी सड़क व एनएचएआई की ब्लैक स्पॉट बराठा, चिरगांव बाईपास, वरल बाईपास, सेमरी बाईपास, भगवंतपुरा आदि के संबंध में रिपोर्ट तलब की है।