फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बीमारी तो कोई हालात से हारा, खुदकुशी कर ली

Sun, 02 Jul 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
socied, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अलग - अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नवाबाद थाना इलाके के खुशीपुरा निवासी मुकेश (48) पेंटिंग का काम करता था। पिछले कई सालों से वह टीबी की बीमारी से ग्रसित था। इससे वह परेशान रहता था। शुक्रवार की रात तकरीबन नौ बजे पत्नी और बच्चे घर के ऊपर वाले कमरे में थे और अन्य परिजन एक त्रयोदशी में गए हुए थे। मौका देखकर मुकेश ने घर के निचले कमरे में तौलिया से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं, रक्सा थाना इलाके के ग्राम पुनावली कला निवासी किसान रोशन सिंह राजपूत (40) पारिवारिक परिस्थितियों से परेशान था। उसके भाई हितेश की दिल्ली में हत्या हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हत्या के आरोप में उसका दूसरा भाई हिमांशु जेल में बंद है। रोशन सिंह के चार बच्चे थे और
आमदनी का खेती के अलावा और कोई जरिया नहीं। इससे वह परेशान रहा करता था। बीती रात खेत पर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनकर उसने मौत को गले लगा लिया। इसकी जानकारी सुबह गांव के लोगों को हुई। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें