फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनसुलझा है आबिद का कत्ल: कमरे में मिला अधजला कारोबारी, सिर पर थे चोट के निशान; साथ रहने वाला नौकर फरार

Mon, 29 Jul 2024 07:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बा निवासी आबिद (29) पुत्र युसूफ मलिक पिछले करीब दो माह से बड़ा बाजार में किराए की दुकान लेकर कॉस्मेटिक का कारोबार करता था।
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी कोतवाली के तलैया मोहल्ले में गुरुद्वारा के पास किराये के मकान पर रहने वाले युवा कारोबारी की हत्या के बाद उसका शव जलाया दिया। पुलिस ने उसका अधजला शव बरामद किया है। युवा कारोबारी के साथ रहने वाला नौकर घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि नौकर के पकड़ में आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बा निवासी आबिद (29) पुत्र युसूफ मलिक पिछले करीब दो माह से बड़ा बाजार में किराए की दुकान लेकर कॉस्मेटिक का कारोबार करता था। तलैया मोहल्ले में अपने एक नौकर के साथ किराए के मकान में रहता था। सोमवार सुबह उसके कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

पुलिस जब अंदर पहुंची तब आबिद काफी हद तक झुलस चुका था। उसके सिर में वजनी चीज मारने के निशान थे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक उसके साथ रहने वाला नौकर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़ में आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें