फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया नगर निगम का कंट्रोल रूम, शिकायतों का अंबार

Thu, 23 Jun 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बारिश के मद्देनजर नगर निगम ने अपना कंट्रोल रूम चालू कर दिया है। नगर निगम भवन में बना यह कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा और टोल फ्री नंबर पर लोगों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी। प्रतिदिन इस टोल फ्री नंबर पर आधा दर्जन शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।
विज्ञापन


नगर निगम का दावा है कि दो दिन भीतर शिकायतों का निपटारा कर दिया जाता है।
 नगर निगम के मुख्य भवन के निचले तल पर शिकायत एवं समाधान कक्ष में इसे प्रारंभ कर दिया गया। यहां टोल फ्री नंबर 18001805140 को तत्काल प्रभाव से चालू करा दिया गया है। कंट्रोल रूम में तीन कर्मियों को तैनात किया गया है।

वे क्रमानुसार 8-8 घंटे की ड्यूटी करेंगे। रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी यहां शिकायतें दर्ज की जाएंगी।
 कंट्रोल रूम  में अब तक ज्यादातर शिकायतें नाली-नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट और गड्ढों से संबंधित दर्ज की गई हैं। एक सप्ताह में ही यहां 32 शिकायतें आ चुकी हैं। इन्हें नगर निगम के संबंधित विभागों को फारवर्ड कर दिया गया है। दावा है कि सभी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह का कहना है कि लोग जलभराव की सूचना कंट्रोलरूम को तत्काल दें। मौके पर तत्काल पंप भेजे जाएंगे ताकि पानी निकासी करवाई जा सके। साथ ही दावा किया कि कंट्रोलरूम में दर्ज करवाई गई शिकायतों का निस्तारण दो दिन के भीतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें