फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का झांसी दौरा: हेलीपेड पर भीड़ देख नाराज हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, गार्ड ऑफ ऑनर लेने से किया इनकार

Sat, 07 May 2022 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में पार्टी जिलाध्यक्ष को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा झेलना पड़ा। पुलिस लाइन में हेलीपेड के पास का नजारा देखकर मुख्यमंत्री योगी भाजपा जिला अध्यक्ष से नाराज हो गए। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Jhansi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलीपैड के पास आगे आने की होड़ में आपस में धक्कामुक्की कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भड़क गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। इस दौरान नाराज सीएम ने सिर्फ कतार में लगे लोगों से ही हाथ मिलाया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम चार बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। 10-15 लोग ही कतारबद्ध थे, जबकि बाकी सभी झुंड



बनाए हुए थे। उनमें मुख्यमंत्री के पास पहुंचने की होड़ लगी हुई थी, जिससे उनके बीच धक्कामुक्की होने लगी। इससे मुख्यमंत्री भड़क गए।

दाएं-बाएं हो लिए भाजपाई 
उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने नसीहत दी। साथ ही कहा कि मैं उन्हीं से मिलूंगा जो कतार में खड़े हुए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री में कतार में खड़े कुछ लोगों से हाथ मिलाया और आगे बढ़ गए। सीएम के साथ आए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा से कहा कि ये कैसी अव्यवस्था है। इस पर सभी भाजपाई दाएं-बाएं हो लिए। 

 
विज्ञापन

नहीं लिया गार्ड ऑफ ऑनर 
अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता पर मुख्यमंत्री खासे नाराज नजर आए। इस दौरान उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर भी नहीं लिया। जबकि, इसके लिए पुलिस की ओर से काफी पहले से ही तैयारी कर ली गईं थीं। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले पुलिस कर्मियों से आगे आकर झुंड में खड़े हो गए थे, जिससे मुख्यमंत्री बगैर गार्ड ऑफ ऑनर लिए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें