फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 23 विद्यार्थी हुए चयनित

विज्ञापन
campus selection in bundelkhand university
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि के अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस मौके पर जापान की सिसमेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर ने 23 विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संकाय के अध्यक्ष प्रो. एसके कटियार ने कहा कि सिसमेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर इंजी. अनिल कुमार चौबे संस्थान के 2007 बैच के छात्र रहे हैं। कैंपस प्लेसमेंट में बायोटेकभनोलॉजी, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंशन इंजीनियरिंग और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर दो चरणों में प्लेसमेंट ड्राइव हुई। पहले चरण में लिखित परीक्षा हुई। जिसमें 23 विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया। साथ ही, व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन किया गया। सफल अभ्यर्थियों को अंतिम साक्षात्कार के लिए रीजनल कार्यालय लखनऊ बुलाया जाएगा। इस मौके पर विवि के कुलपति जेवी वैशम्पायन ने रीजनल मैनेजर को सम्मानित किया। इस मौके पर समन्वयक दिनेश द्विवेदी, जाकिर अली, नेहा जैन, बृजेंद्र शुक्ल, लाखन सिंह, राजश्री, मनाली वाजपेई, जूही पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें