फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सराफा कारोबारी के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, शिव मंदिर के पास खून से सना मिला शव

Fri, 08 Oct 2021 08:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

एसएसपी ने खुद वहां करीब आधे घंटे तक रहकर घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के गुरसराय इलाके में सराफा कारोबारी के पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। उसका शव शुक्रवार की सुबह गरौठा परेड ग्राउंड के पास स्थित एक वीरान शिव मंदिर के अहाते में मिला। 
विज्ञापन


युवक का शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एक मैसेज आया और निकल गया
थाना गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी नरेश सोनी सराफा का काम करते हैं। उनके दो बेटों में छोटा राहुल सोनी (22) गरौठा स्थित मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय में बीएड का छात्र है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे राहुल के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसके बाद अचानक राहुल एक दोस्त से मिलने की बात कहकर बाइक से बाहर निकल गया। करीब दो घंटे तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन


पेट पर भी घाव के निशान मिले
परिजनों ने फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला। इससे परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास भी उसका कुछ पता नहीं चला। आधी रात के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने भी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी राहुल का पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गरौठा परेड ग्राउंड के नजदीक बने पुराने शिव मंदिर के पास उसका खून से सना शव मिला। राहुल का गला चाकू से रेता गया था। पेट में भी चाकू के कई घाव मिले। 

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड व फोरेसिंक टीम 
प्रत्यक्षदर्शियों ने शव को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। छात्र की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहां, तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत गुरसराय पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर में एसएसपी शिवहरि मीना, एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ आ पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड एवं फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी ने खुद वहां करीब आधे घंटे तक रहकर घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है।
विज्ञापन

छात्र का मोबाइल लापता, आखिर किसका आया था अंतिम संदेश
परिजनों का कहना है राहुल बाहर जाने से पहले व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रहा था। उसी में आए एक संदेश के बाद वह दोस्त से मिलने की बात कहकर अचानक बाहर निकल गया, लेकिन शव के पास से उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन मोबाइल कहीं भी नहीं मिला। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिरी वह अंतिम संदेश किसने भेजा था। उधर, घटना स्थल को देखने से मालूम चल रहा था कि हत्यारे ने कुछ दूर पहले उसकी हत्या की। बाद में उसका शव लाकर मंदिर के अहाते में फेंक गया। राहुल की पैंट एवं अंर्तवस्त्र भी अस्त-व्यस्त पाए गए। हत्यारे ने बड़ी निर्ममता से पहले गले पर चाकू से वार किया। उसके बाद जान लेने के इरादे से चाकूओं से उसके शरीर को गोद दिया। पेट पर चाकू के कई निशान मिले हैं।

रोते-बिखलते घटना स्थल पर पहुंचे परिजन
राहुल के शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, वहां कोहराम मच गया। पिता नरेश समेत मां, भाई एवं उसके अन्य परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। पड़ोस के रहने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। परिवार को सांत्वना देने को दिन भर पड़ोसियों एवं परिजनों का जमघट लगा रहा।

मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। परिजन किसी रंजिश की बात नहीं बता रहे हैं। पुलिस हर किसी बिंदू पर मामले की पड़ताल में जुटी है। -नैपाल सिंह, एसपी (आरए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें