फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: दूसरे साल फेल हुए छात्र अगली कक्षा में प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने इस साल बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष में फेल हुए छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। जबकि, स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के बैक पेपर 26 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगे। इस बार बीयू ओएमआर की जगह लिखित परीक्षा कराएगा। सोमवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला हुआ है।
विज्ञापन

बीयू में फेल हुए छात्र-छात्राओं ने कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा काटा था। छात्रों ने जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाते हुए नंबर बढ़ाने की मांग की थी। मामले में बीयू, शिक्षा विभाग और प्रशासन की पांच सदस्यीय कमेटी गठित हुई थी। कमेटी ने कुछ सुझाव देने के साथ बीयू पर अंतिम फैसला छोड़ दिया था। सोमवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में फैसला हुआ कि इस बार द्वितीय वर्ष में फेल हुए बीए, बीएससी, बीकॉम के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। ऐसे में वह इयर बैक से बच जाएंगे। हालांकि, 2022 में तीसरे वर्ष की परीक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को दूसरे साल की भी परीक्षा देनी होगी। तब मिलने वाले द्वितीय वर्ष के नंबरों के आधार पर उन्हें पहले साल के नंबर दिए जाएंगे। वहीं, इस साल स्नातक तृतीय वर्ष में फेल हुए छात्र-छात्राओं के बैक पेपर 26 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगे, जो कि एक सप्ताह तक चलेंगे। खास बात ये है कि बीयू अब ओएमआर शीट पर परीक्षा नहीं कराएगा। पहले की तरह लिखित परीक्षा होगी। नवंबर में ही स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बैक पेपर के लिए पूर्व निर्धारित परीक्षा शुल्क की 50 फीसदी फीस ही ली जाएगी। जिन विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं हुई है, उनमें स्नातक छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी और परास्नातक विद्यार्थियों को कम से कम 36 फीसदी अंक दिए जाएंगे। ताकि, कोई भी विद्यार्थी प्रैक्टिकल में फेल न हो।
तकनीकी दिक्कतें भी होंगी दूर
परीक्षा के बाद इंटरनेट की मार्कशीट में जोड़ समेत तकनीकी दिक्कतों आ रही हैं। इनके समाधान के लिए बीयू मंगलवार को वेबसाइट पर ई-मेल आईडी जारी करेगा। मेल मिलने के 24 घंटे के अंदर ही छात्र की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल स्नातक द्वितीय वर्ष के फेल हुए विद्यार्थियों को तृतीय वर्ष में प्रमोट कर दिया गया है। 2022 में अंतिम वर्ष की परीक्षा के साथ फेल हुए छात्र-छात्राओं को दूसरे वर्ष की भी परीक्षा देनी होगी। इन्हीं अंकों के आधार पर पहले साल के अंक दिए जाएंगे। वहीं, स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के बैक पेपर की लिखित परीक्षा 26 अक्तूबर से शुरू होगी। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें