फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास का छज्जा गिरने से पांच घायल, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
फोटो आसरा आवास की बालकनी मे बने छज्जे के गिरने से पांच घायल - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
एरच (झांसी)। रविवार को आसरा कॉलोनी में आवास की बालकनी का छज्जा गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। दोनों को झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले नगर में 228 आसरा आवासों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। एक वर्ष पहले निर्माण कार्य पूरा हो गया था। ब्लॉक सात में 84 आवासों का अभी निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सीएनडीएस निर्माण कार्य पूरा होने पर आवास नगर पंचायत के हैंडओवर कर दिए थे। नगर पंचायत और डूडा ने मिलकर गरीबों को आवास आवंटित किए थे। इसके बाद आवासों में लोग रहने लगे।
बताया गया कि रविवार की रात में दस बजे वहां पर कुछ लोगों में विवाद हो गया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही थी। इस दौरान कुछ लोग अपनी बालकनी में खड़े होकर देख रहे थे। कुछ लोग नीचे बैठे थे। इतने में बालकनी का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस पर बालकनी पर ख़ड़े लोग नीचे गिर गए। इसके अलावा नीचे बैठे लोग भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। चीखपुकार मच गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में रागनी, माधुरी, राजकुमार, राधा और पुष्पलता घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल रागनी और माधुरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य तीन घायलों का स्थानीय अस्पताल में ही इलाज कराया गया। घटना के बाद से आवासों में रहने वालों में दहशत है। उनका कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इससे वे लोग भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें