फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 80 फीसदी से ज्यादा किसी के नंबर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। खास बात ये है कि 80 फीसदी से ज्यादा किसी भी विद्यार्थी के अंक नहीं आए हैं। अब प्रवेश के लिए काउंसलिंग 28 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

बीयू कैंपस में सौ से ज्यादा व्यावसायिक कोर्स चलते हैं। कुछ कॉलेजों में भी प्रोफेशनल कोर्स चल रहे हैं। इन कोर्सों में प्रवेश परीक्षा और सीधे प्रवेश के जरिए एडमिशन होता है। विश्वविद्यालय ने 27 व्यावसायिक कोर्सों की प्रवेश परीक्षा 17 सितंबर को कराई थी। झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, छतरपुर, ग्वालियर और सागर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों के लिए 7771 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 2346 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा के तीसरे ही दिन विश्वविद्यालय ने रिजल्ट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर अपना रोलनंबर डालकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अब 28 सितंबर से प्रवेश परीक्षा और सीधे प्रवेश वाले कोर्सों की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। जिन्हें ऑफलाइन काउंसलिंग करानी है, वो कैंपस आकर करा सकते हैं। मध्य अक्तूबर से प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं भी शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें