फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी मंगला एक्सप्रेस, दुर्घटना टली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडल के आगासोद और करौंदा स्टेशन के बीच टूटी पटरी से मंगला एक्सप्रेस दौड़ती चली गई। गनीमत रही कि चालक व सहचालक ने झटका लगने पर ट्रेन को नियंत्रित कर लिया। चालक की जानकारी पर मौके पर जांच करवाई गई, तो एक जगह पटरी पर फ्रैक्चर (पटरी चटकना) मिल गया। इस खामी को वक्त पर सुधार लिया गया। इससे दूसरी ट्रेनें चटकी पटरी से गुजरने से बचाकर हादसे को टाला गया।
विज्ञापन

एर्नाकुलम से निजामुद्दीन जाने वाली 12617 मंगला एक्सप्रेस 11 नवंबर को तड़के बीना से झांसी की तरफ बढ़ रही थी। ट्रेन से इंजन नंबर 30233 पर जुड़ा था, जिस पर भोपाल मंडल के चालक मुनेश पाल जैन व सहायक चालक राहुल सिंह तैनात थे। ट्रेन जब आगासोद और करौंदा स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी उन्होंने किलोमीटर नंबर 989/2-4 पर झटका महसूस किया। चालक ने ट्रेन को नियंत्रित करते हुए करौंदा स्टेशन पर रोक दिया। साथ ही मामले की लिखित जानकारी करौंदा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर एसएसई (रेलपथ) और ट्रैकमैन मौके पर पहुंचे तो उनको एक जगह पटरी चटकी मिल गई। बाद में वेल्डिंग कर पटरी को जोड़ा गया। साथ ही पीछे आ रही ट्रेनों को दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मौके से गुजारा गया। सोमवार को डीआरएम आशुतोष ने चालक और सह चालक को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें