फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई सीटों की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इस बार दीपावली चार नवंबर को है। दीपावली से एक हफ्ते पहले और बाद के लिए अभी से यात्रियों ने ट्रेन में सीट की बुकिंग शुरू कर दी है। सबसे अधिक गोरखपुर, प्रयागराज, भोपाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में टिकट बन रहे हैं। हालांकि, अभी सभी ट्रेनों में सीटें खालीं चल रहीं हैं।
विज्ञापन

पूना, मुंबई या बंगलूरू में नौकरी या शिक्षा ग्रहण करने वाले आपके पुत्र या पुत्री को अगर दीपावली पर घर वापस आना है तो ट्रेनों में रिजर्वेशन अभी से करवा लें, अन्यथा आरक्षण मिल पाना मुमकिन नहीं होगा। दरअसल, दूसरे शहरों में नौकरी, शिक्षा ग्रहण या दूसरे काम करने वाले हजारों लोग यह त्योहार मनाने के लिए अपने घर आना चाहेंगे, लेकिन उन्हें ट्रेन में आरक्षण मिलने की कोई गारंटी नहीं है। दीपावली के आसपास की तिथियों में अभी से सीटें बुक होना शुरू हो गई है। चूंकि, कोरोना महामारी में नियमित ट्रेनों को स्पेशल गाड़ी बनाकर चलाया जा रहा है, जिनमें सिर्फ कंफर्म टिकट के यात्रियों को सफर करने की अनुमति दी जा रही है। इस कारण भी लोग वक्त पर सीट बुक कराने में समझदारी समझ रहे हैं।
चार नवंबर से सात दिन पहले और सात दिन बाद तक आरक्षण की अधिक मांग है। खासकर पुणे, बंगलूरू और मुंबई से आने वाली झेलम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, यशंवतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों में सबसे अधिक टिकट बन रहे हैं। इसी तरह झांसी से बिहार की तरफ जाने वाली ग्वालियर बरौनी मेल, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस में भी सीटें लगातार बुक होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें