फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में पांच दिन पहले हुई महिला की हत्या की घटना का पर्दाफाश हो गया है। खाना बनाने से मना करने पर महिला के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी भी पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

सूर्यपुरम कॉलोनी में धर्मेंद्र यादव के मकान में किराये से रहने वाली क्रांति उर्फ सुखदेवी (35) की छह अगस्त को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति गणेश राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने इस मामले में पहूज नदी के पास से खातीबाबा खोड़न निवासी सुखलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुखलाल ने पुलिस को बताया कि मृतका ने अपने पति और बच्चों को छोड़ दिया था। उसके रजपुरा ओरछा निवासी श्रमिक मूलचंद्र से संबंध थे। सुखलाल ने बताया कि मूलचंद्र का दोस्त होने के नाते उसका भी मृतका के घर जाना-आना था। वो जो कमाती थी, उसका बड़ा हिस्सा पति के पास रह रहे बच्चों को भेज देती थी। इसे लेकर आए दिन मूलचंद्र और महिला के बीच झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन मृतका के साथ दोनों ने शराब पी। इसी दरम्यान मूलचंद्र ने उससे खाना बनाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर हुए विवाद में मूलचंद्र ने महिला का गमछे से गला घोंट दिया, जिसमें पकड़े गए आरोपी सुखलाल ने भी सहयोग किया। इसके बाद दोनों शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। अब पुलिस मुख्य आरोपी मूलचंद्र की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें