फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद , आज से स्कूल जाएंगे नौनिहाल

Wed, 01 Sep 2021 06:31 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल बुधवार से खुलेंगे। झांसी में इन कक्षाओं के करीब 1.10 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते डेढ़ साल से विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनकी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश स्कूलों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। बुधवार से कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।  झांसी में इन कक्षाओं के करीब 1.10 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते डेढ़ साल से विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनकी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। कोरोना काल में स्कूल पूरी तरह बंद रहे और छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पढ़ाई की। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब सिलसिलेवार ढंग से स्कूल खोलने के निर्देश शासन की तरफ से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन
सरकार ने कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 23 अगस्त से ही स्कूल बुलाने के निर्देश दे दिए थे। वहीं, अब बुधवार से कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। बताया गया कि झांसी में प्राथमिक स्तर तक के विद्यार्थियों की संख्या डेढ़ लाख है। इसमें कक्षा एक से पांच तक के एक लाख दस हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में डेढ़ साल बाद अब इन विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने का मौका मिलेगा। स्कूलों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश स्कूलों को दिए गए हैं।क्लास शुरू होने से पहले सभी स्कूलों का सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल का स्कूलों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। - वेदराम, बीएसए।

बीयू कैंपस में भी आज से पढ़ाई शुरू
प्राथमिक विद्यालय के साथ ही आज से विश्वविद्यालय कैंपस में भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। चूंकि, प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया अभी चल रही है। ऐसे में द्वितीय और तृतीय वर्ष वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बुधवार से क्लास में बुलाया जाएगा। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग कर विद्यार्थियों के शरीर का तापमान जांचा जाएगा। साथ ही मास्क पहने होने पर ही विवि परिसर मेें एंट्री मिलेगी। इसके अलावा वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भी जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें