फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी चौकसी में होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एल्डर्स कमेटी के प्रकाश नारायण द्विवेदी ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ का मतदान 18 अगस्त को झांसी क्लब में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। अगले दिन 19 अगस्त को प्रात: 10 बजे से लाइब्रेरी हॉल में अंतिम परिणाम तक मतगणना होगी। इस दरम्यान पर्याप्त पुलिस बल तैनात होगा और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मतदान स्थल पर प्रवेश एवं निकासी द्वार से 100 मीटर की दूरी के अंदर प्रत्याशी प्रचार-प्रसार, होर्डिंग, बैनर, टैंट आदि नहीं लगा सकेंगे। मतदान के बाद प्रत्याशियों का मतदान स्थल पर दुबारा आना प्रतिबंधित रहेगा। बार काउंसिल द्वारा नामित पर्यवेक्षक जानकीशरण पांडेय व अनुराग पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में मतदान स्थल पर मौजूद रहेंगे। मतदाताओं को परिचय पत्र व सीओपी नंबर वाला प्रमाण पत्र लाना होगा।
इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य प्रकाश नारायण द्विवेदी, रघुवीर शरण बाजपेयी, सुधीर सक्सेना, दामोदर दास अग्रवाल समेत विवेक बाजपेयी, साधना सिंह पटेल, शिरोमणि जैन, महेंद्र जोशी, राजेंद्र रावत, श्रद्धा यादव, गौरव जैन, अलका दुबे, दृगनारायण दुबे, अरविंद कुमार, पिंटू योगी, योगेंद्र जाट, जयदेवी साहू आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ाने वालों को चुना जाएगा। चुनाव में सोच समझकर मतदान किया जाएगा।
- वसीम खान
कचहरी परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से सुविधाएं नहीं हैं। इंतजाम किए जाने चाहिए।
- निर्मला चौरसिया
महिला अधिवक्ता उपेक्षा का शिकार हैं। चैंबर आवंटन में उन्हें प्राथमिकता और अन्य सुविधाएं दी जाएं।
- साजिया खान
अधिवक्ता चैंबर की कमी से जूझ रहे हैं। इससे उन्हें अपने काम के संपादन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
- शिवशंकर गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें