स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को बार किला को बंदी दिवस होने की वजह से बंद कर दिया गया। इससे आजादी क?
झांसी। रविवार को साप्ताहिक कोराना कर्फ्यू लागू होने के कारण किला, रानीमहल व राजकीय संग्रहालय में तालाबंदी रही। जिसके चलते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने आए सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने के लिए पुरातत्व इमारतों में लोगों का काफी जमघट रहता है। जिसके चलते इन इमारतों को साप्ताहिक बंदी के दिन भी खोल दिया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते रविवार के दिन कोरोना कर्फ्यू को लागू किया गया है। जिसके चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा किले में प्रवेश को पूरी तरह से वर्जित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहरी व ग्रामीण इलाके के लोग किले को घूमने के लिए पहुंचे लेकिन तालाबंदी होने के कारण बाद वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे ने बताया कि संक्रमण के चलते रविवार को शहर कोरोना कर्फ्यू लागू है। जिसके चलते किला, रानी महल व संग्रहालय में प्रवेश पूरी तरह से बंद किया गया था।