फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीमारी से परेशान युवक ने दी जान, पत्नी के बाद सबने छोड़ा उसका साथ

Thu, 17 Mar 2022 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी गेट बाहर निवासी महेंद्र रायकवार (35) टाइल्स लगाने का काम करता था। शादी के डेढ़ साल बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। बाद में उसके माता-पिता की मौत होने के चलते महेंद्र घर में अकेला रहता था। साथ ही वह बीमार रहने लगा। बताया जा रहा है इसी से आजिज होकर उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक ने दी जान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के थाना कोतवाली इलाके में बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक घर में अकेला रहता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्ष्मी गेट बाहर निवासी महेंद्र रायकवार (35) टाइल्स लगाने का काम करता था। आठ साल पहले उसकी बसई में शादी हुई थी। पत्नी शादी के डेढ़ साल बाद उसे छोड़कर चली गई थी। वह माता-पिता के साथ रहता था, परंतु दिसंबर 2017 में मां राजाबेटी की मौत हो गई थी। जून 2018 में पिता जमुना प्रसाद की भी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वो अकेला ही रह रहा था।
विज्ञापन


साथ ही वह बीमार भी रहने लगा था। नरिया बाजार में रहने वाले उसकी बहन खाना भेजती थी। सुबह पड़ोसी चाय देते थे। गुरुवार सुबह जब पड़ोसी चाय देने पहुंचे तो महेंद्र घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भांजे करन ने बताया कि उसके मामा बीमारी से बहुत परेशान थे। यहां तक कि वह कुछ दिनों से चल भी नहीं पा रहे थे। इससे आजिज आकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें