फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम

Sun, 13 Oct 2024 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में चांदगेट बाहर रहने वाले युवक ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने जमकर शराब पी थी। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में चांदगेट बाहर रहने वाले युवक ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने जमकर शराब पी थी। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। 

विज्ञापन


कोतवाली के चांदगेट बाहर सरकारी स्कूल के पास रहने वाला राहुल वाल्मीकि (26) पुत्र श्रीदास प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता था। कुछ साल पहले उसने लव मैरिज की थी। शनिवार को परिवार के सभी लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए थे। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग जब वापस लौटे तब दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी प्रियंका के खिड़की से देखने पर वह फंदे से झूलता दिखा। 

यह देखकर प्रियंका की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों ने घरेलू विवाद की बात कही है लेकिन, मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें