फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: घर का ताला तोड़कर उड़ा दिए लाखों के जेवरात, 25 हजार नकद भी ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Oct 2024 01:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में प्रेमनगर के बिजौली स्थित मां शारदा कॉलोनी में ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। घर का ताला टूटा देख भवन स्वामी के होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में प्रेमनगर के बिजौली स्थित मां शारदा कॉलोनी में ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। घर का ताला टूटा देख भवन स्वामी के होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मां शारदा कॉलोनी निवासी प्रतिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि परिवार के साथ वह अपने गांव एरच गए थे। सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का ताला भी बदमाशों ने तोड़ दिया। आलमारी में सोने की जंजीर, दो सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया, बच्चों के चांदी के जेवर समेत 25 हजार रुपये नकदी रखे थे। 

बदमाश जेवर समेत नकदी उठा ले गए। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने समेत सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक सिंह के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें