फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस में अंधी मां: बेटियों को नींद की गोली खिला 18 साल छोटे प्रेमी से जाती थी मिलने, पढ़ें- कैसे इश्क में किया ममता का कत्ल?

Tue, 07 Jun 2022 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला की दो साल पहले गाड़ी के शोरूम में दूसरे धर्म के 28 वर्षीय युवक से मुलाकात हुई थी। महिला स्कूटर खरीदने के सिलसिले में शोरूम गई हुई थी। दोनों की फोन पर बात होने लगी और नजदीकियां बढ़ने पर युवक का घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला बेटियों को नींद की गोली खिला उससे मिलती रही। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में अपनी तीन बेटियों को नींद की गोली खिलाकर एक महिला अपने से 18 साल छोटे प्रेमी के साथ दो साल तक रंगरेलियां मनाती रही। दो महीने पहले महिला मौका देखकर घर में रखी नकदी व आभूषण समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई, तब से वह प्रेमी के साथ ही रह रही थी। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला की दो साल पहले गाड़ी के शोरूम में दूसरे धर्म के 28 वर्षीय युवक से मुलाकात हुई थी। महिला स्कूटर खरीदने के सिलसिले में शोरूम गई हुई थी। जबकि, युवक उसी शोरूम में काम करता था। इस बीच युवक ने महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू गई।

महिला का पति झांसी के बाहर करता था काम
नजदीकियां बढ़ने पर युवक का महिला के घर आना-जाना हो गया। महिला का पति झांसी से बाहर कंपनी में काम करता है। यहां वो अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ रहती है। महिला की बड़ी बेटी की ओर से सीपरी बाजार थाने में की गई शिकायत में बताया कि युवक आए दिन उनके घर आ जाता था। युवक के आने पर मां तीनों बेटियों को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला देती थीं। इसके बाद मां और प्रेमी गलत काम करते थे।

बेटियों को जान से मारने की दी गई धमकी
घर में ये सब होता देखने पर बेटियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी ने आरोप लगाया कि 27 मार्च 2022 को युवक घर पर आया था। मां ने तीनों बेटियों को नींद की गोली खिला दी थी, जिससे वे सो गईं थीं। इसी बीच मां घर में रखे 25 हजार रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये के आभूषण लेकर युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद वो युवक के साथ ही रहने लगी थी।
विज्ञापन

महिला और उसके प्रेमी सैफ के खिलाफ केस दर्ज
सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि बेटी की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी पुलिया नंबर नौ निवासी सैफ खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें