फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दिए गहरे जख्म: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वाले बोले- शराब-बुलेट और कलह ने बेटी को मार डाला

Tue, 07 Jun 2022 08:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रक्सा के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तक्खर ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया है। जबकि, ससुराल पक्ष का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

दतिया गेट बाहर निवासी प्रेमनारायण की बेटी राखी प्रजापति (25) की शादी 27 अप्रैल 2015 को रक्सा के गांव सुजवाहा निवासी भान सिंह के बेटे आनंद प्रजापति के साथ हुई थी। आनंद फर्नीचर बनाने का काम करता है। मंगलवार की दोपहर पति और बच्चे घर से बाहर थे। जब वे लौटे तो उन्हें राखी का शव घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर झूलता हुआ मिला।

सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर राखी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आनंद अक्सर शराब पीता था, जिससे राखी और उसके बीच विवाद होता था। साथ ही वो बुलेट गाड़ी की मांग भी कर रहा था। मांग पूरी न करने पर वो राखी को प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद और अन्य ससुरालियों ने मिलकर राखी को मारा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि राखी के पति आनंद के दो भाई रवि और राजेश हैं। तीनों गांव सुजवाहा में एक ही मोहल्ले में अलग-अलग मकानों में रहते हैं। जबकि, मृतका की दो बेटियां प्राची (6) और माही (3) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें